Explore

Search

February 4, 2026 5:48 am

best news portal development company in india

हरिशचन्द्र नायक को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित करने पर पत्रकारों ने खुशी का किया इजहार

 

 

सार्थक नायक

 

गुरसरांय(झांसी)। पत्रकार हरिशचन्द्र नायक द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में महत्वपूर्ण योगदान देने को लेकर शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन में प्रतिभाग करते हुए महत्वपूर्ण योगदान देने पर उत्तर प्रदेश शासन की ओर से जिला प्रशासन झांसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति सहित जिला प्रशासन द्वारा सम्मान पत्र देकर उन्हें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित होने पर जिले के पत्रकारों ने खुशी का इजहार किया है। इसको लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार हरिशचन्द्र नायक एक सजग्र व रचनात्मक क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम करने के लिए उन्हें राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है।एक अच्छे नागरिक का दायित्व होता है कि वह अगर देखता है कि उसके सामने या आस-पास कोई दुर्घटना हुई या होने वाली है तो उसके लिए उसको बचाव के लिए काम करना चाहिए यह काम करके हरिशचन्द्र नायक ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का मान बढ़ाया है। इस दौरान हरिशचन्द्र नायक को गुरसरांय में अंग वस्त्र भेंट कर व माल्यार्पण कर गर्म जोशी से स्वागत किया गया। आज पत्रकारों में प्रमुख रूप से जयप्रकाश बरसैंया,सुनील सिंह चौहान,फूल सिंह परिहार,अखिलेश तिवारी सुट्टा,सुनील जैन डीकू,आशुतोष गोस्वामी,सार्थक नायक,आयुष त्रिपाठी,सोम मिश्रा,कौशल किशोर,संजू परिहार,कुलदीप यादव,शौकीन खान,रोहित साहू,प्रवीण सोनी,मोती पाल,अवनीश देवलिया,सुरेश सोनी,प्रकाश ठेकेदार,कार्तिक पाठक,नीतेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मीडिया के जुड़े लोग और जागरूक नागरिक मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india