ग्राम प्रधान अनुज द्विवेदी नागर ने सातों कन्याओं का किया कन्यादान
गुरसरांय(झांसी)- ग्राम नागर में चल रहे श्री सतचंडी महायज्ञ महोत्सव के आखिरी दिन सात जोड़ों की शादी हुई व विशाल भंडारा किया गया। जिसमें नागर ग्राम की दो कन्याएं, भदरवारा खुर्द की तीन कन्याएं,हीरानगर की एक कन्या,बड़ागांव,मऊरानीपुर से एक कन्या सहित सातों कन्याओं की शादी हुई जबकि वर पक्ष पलरा,गणेशपुरा मोंठ,मऊरानीपुर,जैसारी कलां, लटवारा,भदरवारा खुर्द,बड़ागांव के थे। सभी ग्रामवासियों ने सभी जोड़ो को विभिन्न उपहार दिए पूरे गांव ने अपनी लड़कियों की तरह शादी की। सबसे पहले सभी सातों वरों का तिलक किया गया फिर जयमाला कार्यक्रम किया गया।अंत में विदाई की गई जिसमें पूरे गांव ने गा-बजा के खुशी-खुशी विदाई की गई।हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित रही जिसमें नागर भदरवारा खुर्द,लखावती,रघोली सहित कई गांव के लोग उपस्थित रहे।


