Explore

Search

September 5, 2026 10:25 pm

best news portal development company in india

नगर में श्रद्धापूर्वक निकले मां रतनगढ़ वाली मन्दिर,ध्वार की शीतला माता मंदिर एवं रामगढ़ की माता मंदिर के लिए जवारे

 

 

समथर झांसी:-गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर नगर में मोंठ समथर मार्ग पर नहर के पास स्थित श्री पूरब मुखी सिद्ध हनुमान मंदिर पर माता रतनगढ़ वाली मंदिर के लिए बोए गए 108 जबारों के खप्पर सोमवार को शाम के समय श्रद्धापूर्वक पदयात्रा करते हुए निकाले गए। ग्राम पहाड़पुरा स्टेट में ग्राम बासियों के सहयोग से माता रतनगढ़ वाली मंदिर के लिए 21 जवारों के खप्पर पद यात्रा करते हुए निकाले गए।

बही समथर पीपरी मार्ग पर स्थित आदिशक्ति मां भवानी श्री बीजासेन माता मन्दिर पर भक्तजनों द्वारा श्रद्धापूर्वक धवार की शीतला माता मन्दिर एवं रामगढ़ की माता मन्दिर के लिए बोए गए 121 जवारों के खप्पर मंगलवार को सुबह श्रद्धापूर्वक पदयात्रा करते हुए निकाले गए। बीजासेन माता मन्दिर से उक्त जवारो की पदयात्रा काली माता मन्दिर,पीपरी बस स्टैण्ड , गायत्री माता मन्दिर,महाराजा राधाचरण सिंह चौराहा, सुखदैनी माता मन्दिर,अन्दर किला विराजमान आदिशक्ति शीतला माता मंदिर मां कामाख्या देवी माता मंदिर से होते हुए चौपड़ बाजार से दतावली कला रोड पर पहुंचकर ध्वार की शीतला माता मंदिर के लिए पदयात्रा करते हुए निकले। उक्त पदयात्रा में डीजे एवं बैंड बाजे पर बजने वाले मातारानी के भजनों को सुनकर भक्तजन झूमकर,नाचकर जय माता दी के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, छोटे-छोटे बच्चे एवं पुरुष अपने हाथों में धर्म ध्वज धारण किए हुए थे। माताएं अपने अपने सिरों पर जवारों के खप्पर रखकर मंगल गायन करते हुए चल रही थी। नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं महाप्रसाद वितरण कर पदयात्रा का स्वागत किया गया। पदयात्रा के साथ करीब 10 ट्रैक्टर में खाने पीने का सामान साथ में लेकर चल रहे थे जिससे रास्ते में पदयात्रा में सम्मिलित श्रद्धालुओं को भंडारे की व्यवस्था की जाए।

समथर से मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india