समथर झांसी:-नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह पूर्वक मनाया गया।नगर में किला के अंदर स्थित महाराजा राधाचरण सिंह जूदेव इंटर कॉलेज,राजमाता कृष्णकुमारी स्कूल किला प्रांगण एवं किला गेट बाहर रामलीला मैदान में नातीराजा विनायक राजा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।नगर पालिका कार्यालय एवं नगर पालिका विद्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना द्वारा ध्वजारोहण किया गया। नगर पालिका अध्यक्षएवं पाषर्दगड़ों,पार्षद प्रतिनिधिजनों ने नगर पालिका परिसर के गांधी पार्क में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति,पंडोखर रोड अंबेडकर पार्क एवं पीपरी बस स्टैण्ड पर स्थित संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर मिष्ठान वितरण किया।
थाना परिसर में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार,स्वास्थ्य केंद्र परिसर में डॉ संगुल तिवारी, विद्युत उपकेंद्र परिसर में टीजीटू विनय कुमार,जल संस्थान परिसर में दीपक कुमार,पहाड़पुरा साधन सहकारी समिति पर समिति अध्यक्ष भरत राजपूत,हरदयाल सिंह महाविद्यालय पहाड़पुरा स्टेट में प्राचार्य सुनील कुमार द्विवेदी,सरस्वती विद्या मंदिर/शिशु मंदिर में प्रबंधक रमेश प्रसाद खत्री,जिया टैलेंट डे बोर्डिंग विद्यालय में हाजी महमूद खानबहादुर,आरएस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राहुल गुप्ता,भैरव पेट्रोल पंप पर संचालक मनोज कुमार गुप्ता,ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार बादल, बलराम जी विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य सतनाम सिंह,जीडी स्कूल में प्रधानाचार्य प्रमोद व्यास,रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अमित बसेड़िया,सनराइज पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य रामजी यादव,सरस्वती शिशु ज्ञान मंदिर में प्रधानाचार्य बृजमोहन कुशवाहा,अनामिका विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य श्याम किशोर खरे,श्री चित्रगुप्त विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य अनिल श्रीवास,एम एस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शकील भारती, स्वामी विवेकानंद स्कूल में प्रधानाचार्य गौरीशंकर पांचाल, ग्राम पंचायत लोहागढ़ में प्रधान रामकृपाल सिंह गुर्जर,ग्राम पंचायत साकिन में प्रधान वकील अहमद,ग्राम पंचायत पहाड़पुरा स्टेट में प्रधान कोमल राजपूत,ग्राम पंचायत बहादुरपुर में प्रधान अमरसिंह कुशवाहा, ग्राम पंचायत बांगरी में प्रधान सुनील वंशकार,ग्राम पंचायत बुडेरा घाट में प्रधान प्रतिनिधि सुखसिंह पाल,ग्राम पंचायत अटा में प्रधान प्रतिनिधि लच्छीराम पाल,ग्राम पंचायत चिरगांव खुर्द में प्रधान प्रतिनिधि उत्तम वर्मा,ग्राम पंचायत छेवटा में प्रधान प्रतिनिधि बद्रीसिंह रायकवार,ग्राम पंचायत बरनाया में प्रधान जशवंत सिंह राजपूत,ग्राम पंचायत पुलिया में प्रधान रामलाल,द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी बैंकों,सहकारी एवं गैर सहकारी कार्यालयो,पंचायत कार्यालयो, सभी प्राथमिक एवं उच्च विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
समथर से मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर की रिपोर्ट


