गुरसरांय(झाँसी)- कंपोजिट विद्यालय देवरा खुर्द में 77 वें गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कालका प्रसाद पटेल राष्ट्रीय सचिव अपना दल एस,अध्यक्षता पप्पू सेठ विधायक प्रतिनिधि मऊरानीपुर,अति विशिष्ट अतिथि रणवीर सिंह परिहार ग्राम प्रधान देवरा खुर्द रहे। मुख्य अतिथि कालका प्रसाद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं तथा भारत उन्नति कर रहा है। संविधान में देश के हर नागरिक को समान,स्वतंत्रता तथा समानता का अधिकार दिया। इस संविधान पर चलकर ही देश उन्नति कर रहा है। अध्यक्षता कर रहे पप्पू सेठ विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को सभी को मिलकर उत्साह से मनाना चाहिए एवं संविधान की रक्षा के लिए सजग प्रहरी की भांति संकल्पित होना चाहिए।आमंत्रित अतिथियों में धर्म सिंह यादव,बसंत पटेल अध्यापक दुगारा,भूपेंद्र पटेल होंडा प्रधान पंडवाहा,दिब्बू महाराज प्रधान बगरौनी,कौशलेन्द्र राजा सोसाइटी अध्यक्ष रोरा,मूलचंद्र परिहार अध्यापक,कालका प्रसाद परिहार,आशीष परिहार,जीतू पटेल धनौरा,अनूप पटेल अतरसुआ,टिंकू मुखिया पसराई,अभिषेक पटेल पंडवाहा,शिवदयाल परिहार अध्यापक,अमर सिंह पटेल विधानसभा अध्यक्ष अपना दल एस मऊरानीपुर,आनंद पटेल अध्यापक,प्रवेश पटेल अध्यापक,राघवेंद्र यादव अध्यापक,ईद मुबारक अध्यापक,मनोज कुमार अध्यापक,अंशुल पटेल पंडवाहा,संजीव पटेल पंडवाहा,शत्रुघ्न सिंह परिहार,विनय द्विवेदी,आराधना पटेल,मांडवी परिहार,कुमकुम परिहार,गायक मंडली से महेश दिलवाला,मुकेश,आनंद,दिनेश विद्यालय परिवार से विपिन विश्वकर्मा प्रअ,मनोज पटेल सहायक अध्यापक,अमृता दुबे,अनुपम दुबे सहित ग्रामवासियों,क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।
*गुरसरांय से संवाददाता सार्थक नायक की रिपोर्ट*


