Explore

Search

September 5, 2026 11:15 pm

best news portal development company in india

देश को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएं-सतीश चौरसिया

 

 

 

गुरसरांय(झाँसी)- डॉक्टर बी.आर अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता सतीश चंद्र चौरसिया एडवोकेट ने झंडारोहण किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनारायण पस्तोर रहे।मुख्य अतिथि ने सरस्वती माँ का पूजन अर्चन किया एवं दीप प्रज्ज्वलन किया एवं महापुरूषों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक बालाराम लचोरिया ने अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि सतीश चंद्र चौरसिया ने कहा हम सभी को देश के लिए समर्पित होकर देश सेवा करना चाहिए जिससे हमारा देश आगे बढ़ेगा तथा देश सेवा में अपना योगदान दे।रामनारायण पस्तोर ने भी अपने विचार व्यक्त किये।संचालन देवेन्द्र सिंह यादव ने किया।इस मौक़े पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।इस अवसर पर उजागर सिंह,अदिति,मीना वर्मा,विनोद अग्रवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india