Explore

Search

September 6, 2026 12:05 am

best news portal development company in india

राग रागनियों की प्रस्तुति ने किया भाव विभोर

 

 

सार्थक नायक

 

गुरसरांय(झाँसी)- नगर के टीचर्स कॉलोनी स्थित मैहर घराने की गुरुकुल पीठ माँ शारदा संगीत विद्यालय में संगीत गुरु पं परशुराम पाठक की अध्यक्षता में सरस्वती माता एवं वाद्ययंत्रों का पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद राग रागनियों की प्रस्तुति से कलाकारों ने भाव विभोर किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन पं देवेश पालीवाल ने सरस्वती माता का पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया।विशिष्ट अतिथि मेजर अखिलेश पिपरैया,शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन समेले,प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर,राम बाबू शर्मा,पूर्व प्रधानाचार्य के के तिवारी उपस्थित रहे।अति विशिष्ट अतिथि में समाज सेवी रमेश मौर्य,प्रकाश चंद्र जैन,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पटेल,ठाकुरदास तिवारी ,अशोक सेन उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ शिवानी बबेले ,वर्षा बबेले ने सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की रचना वरदे वीणा वादिनी वर दे से किया।नेहा पटेल ने गुरु वंदना प्रस्तुत की।शिवानी यादव ने लोक भजन राखै रैयो मोरी खबरिया मोरे राम जू धनी सुनाकर मंत्र मुग्ध किया।रेखा रानी बंका पहाड़ी ने भजनों की प्रस्तुति देकर मंत्रमुग्ध किया।नाल पर संगत देवेंद्र घोष ने हारमोनियम पर संगत सोनू पटेल ने की।पं सरजू शरण पाठक एवं ब्रजेश बाल्मीकि ने सितार पर यमन राग की मध्यलय की गत प्रस्तुत की।तबले पर संगत विवेक बरसैया ने की।संचालन सितारवादक पं सरजू शरण पाठक ने किया।अंत मे ब्रजेन्द्र कुमार शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।इस मौके पर अशोक सेन,डॉ सुकदेव व्यास,अखिलेश तिवारी सुट्टा,रामगोपाल शर्मा,वेदिका पटेरिया,पूर्व पार्षद द्वारिका भगत ,नितिन स्वामी,गोविंद बल्लभ खरे,प्रिंस अरजरिया, मिथलेश सेन,राहुल यादव,रविकांत पिपरैया आदि उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india