Explore

Search

September 6, 2026 12:05 am

best news portal development company in india

नहर वाले श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया

 

समथर झांसी:- समथर मोंठ मार्ग पर नहर वाले पूरब मुखी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कथा व्यास धीरज कृष्ण शास्त्री ने कथा परीक्षित श्रीमती ममता देवी सुदामा प्रसाद यादव से श्री ठाकुर जी महाराज एवं श्रीमद्भागवत पुराण व्यास,गद्दी का वैदिक रीति रिवाज से पूजन कर किया। कथा व्यास ने श्रीमदभागवत कथा में नंदोत्सव बारे में बताया कि कंस के कारागार में वासुदेव-देवकी के भादों मास की अष्टमी को रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। उनका लालन पालन नंद बाबा के घर में हुआ था। इसलिए नंदगांव में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। श्री कृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचार से मुक्त किया और अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। नंद के घर आनंद भयों-जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की के जय घोष से कथा स्थल गुंजायमान हो गया। इस दौरान महिलाओं एवं स्थानीय कलाकारों ने बधाई गीत गाकर नृत्य किया। श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का पूजन किया। कथा में माखन मिश्रित एवं पंजीरी भोग का प्रसाद वितरित किया गया। बही आदिशक्ति बेटी भवानी मां रतनगढ़ वाली एवं कुंवर बाबा महाराज के मंदिर के लिए श्रृद्धा पूर्वक बोए गए 108 जवारों के खप्पर में देवी मां के स्थानीय कलाकारों ने देर रात तक भजन कीर्तन प्रस्तुत किए।उक्त अवसर पर हनुमान जी मंदिर के पुजारी स्वारुपा नन्द,अरबिंद गोस्वामी, हरीमोहन मुखरईया,रामस्वरूप तिवारी,मनोज दीक्षित,अमित शास्त्री,सुमित शर्मा,चिन्टू शर्मा, नीरज मुदगिल,लखन पाल, राजेश पाल,माधव यादव सहित भक्तजन उपस्थित रहे।

 

*समथर से मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर की रिपोर्ट*

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india