Explore

Search

September 6, 2026 12:05 am

best news portal development company in india

खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने परखी एसआईआर कार्य की प्रगति

 

मतदाता दस्तावेज जमा कराने के लिए ब्लॉक सभागार में रही चहल-पहल

बंगरा (झांसी)।

खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार ने ब्लॉक सभागार में चल रहे एसआईआर (SIR) कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायतों से पहुंचे मतदाताओं ने अपने आवश्यक दस्तावेज खंड विकास कार्यालय में जमा कराए।

खंड विकास अधिकारी ने मौके पर मौजूद समस्त कर्मचारियों से अब तक जमा किए गए प्रपत्रों और कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि सभी मतदाताओं से जल्द से जल्द आवश्यक कागजात जमा कराकर कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने कहा कि एसआईआर कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक पात्र मतदाता के दस्तावेज समय पर प्राप्त कर उनका सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी की जा सके।

ब्लॉक सभागार में बड़ी संख्या में मतदाता अपने कागजात जमा कराने पहुंचे, जिससे पूरे दिन चहल-पहल बनी रही। प्रशासनिक अमले द्वारा मतदाताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india