Explore

Search

September 6, 2026 1:01 am

best news portal development company in india

श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्राओं से नगर का वातावरण हुआ भक्तिमय

 

समथर झांसी:- गुप्त नवरात्रि के प्रथम दिवस पर समथर नगर का वातावरण जय श्री राम,हर हर महादेव के जयकारों से हुआ भक्तिमय। नगर के समथर पीपरी मार्ग पर स्थित आदि शक्ति मां भवानी श्री बीजासेन माता मन्दिर पर श्री श्री संत श्री बालक दास महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं 121 खप्पर बारी की कलश यात्रा को भागवत आचार्य श्री ऋषभदेव ने कथा परीक्षित श्रीमती राजकुमारी गोविंद सिंह पाल से श्री गणेश एवं श्रीमद्भागवत पुराण पूजन का वैदिक रीति रिवाज अनुसार पूजन कर नगर में भ्रमण के लिए निकाला। उक्त कलश यात्रा गायत्री मंदिर, नगर पालिका स्कूल, मोहल्ला लोहियाना,चौपड़ बाजार,अगा बाजार, सुखदैनी माता मंदिर, हनुमान मंदिर, महाराजा राधाचरण सिंह चौराहा,गायत्री मंदिर, से होते हुए बीजासेन माता मंदिर पर पहुंचकर समापन हुई।

वहीं समथर मोंठ मार्ग नहर पुल के पास स्थित पूरब मुखी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर आयोजित भागवत एवं 121 खप्पर बारी की कलश यात्रा को भागवत आचार्य श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कथा परीक्षित श्रीमती ममता सुदामा प्रसाद यादव से वैदिक रीति रिवाज अनुसार गणेश पूजन एवं श्रीमद् भागवत पुराण का पूजन करवाते हुए नगर में निकाला। भागवत वरण हरिमोहन मुखरैया,अरविंद गोसाई,रामस्वरूप तिवारी,मनोज पंडा,नीरज शास्त्री,चंद्रप्रकाश मुद्गल,अमित बुधौलिया का तिलक लगाकर माल्यार्पण किया। उक्त अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे।उक्त कलश यात्रा नगर के नागर चौराहा, नाटा चौराहा,मोहल्ला बैद्ययाना, श्री चित्रगुप्त मंदिर,किले के अंदर विराजमान आदि शक्ति मां भवानी शीतला माता मंदिर,मां कामाख्या देवी मंदिर,अग्गा बाजार स्थित श्री गणेश मंदिर,सुखदेनी माता मंदिर,श्री बड़े हनुमान जी मंदिर,गायत्री माता मंदिर,महाराजा राधाचरण सिंह चौराहा से चौपड़ बाजार,कटरा बाजार से होते हुए श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में पहुंचकर समापन हुई। उक्त कलश यात्राओं में महिलाएं एवं पुरुष पीत वस्त्र धारण किए हुए थे,महिलाएं अपने अपने सिरों पर कलश धारण किए हुए थी,जबकि पुरुष अपने हाथों में धर्म ध्वज लेकर चल रहे थे, छोटे-छोटे बच्चे रास्ते में पुष्प वर्षा कर रहे थे,डीजे एवं बैण्ड बाजे पर बजने वाले भजनों को सुनकर भक्तजन मंत्रमुग्ध होकर नाचते हुए शोभा यात्रा में जय श्री राम,हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रही थे।उक्त कलश यात्राओं से नगर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। समथर नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने कलश यात्राओं में श्रीमद्भागवत पुराण एवं भागवत आचार्य का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।कलश यात्राओं का नगर वासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा,फल,मिष्ठान का वितरण कर स्वागत किया। बीजासेन माता मंदिर एवं श्री सिद्ध हनुमान मंदिर पर कलश यात्रा पहुंचने पर भागवत आचार्याओं द्वारा प्रथम दिवस की कथा का भक्तजनों को श्रवण कराया गया। शाम के समय बीजासेन माता मंदिर पर ध्वार की माता शीतला माता एवं रामगढ़ की माता मन्दिर एवं नहर वाले सिद्ध हनुमान मंदिर पर आदिशक्ति बेटी भवानी श्री रतनगढ़ वाली माता मन्दिर एवं श्री कुंवरबाबा मंदिर के लिए 121 जवारों के खप्पर श्रद्धा पूर्वक बोए गए।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india