27 जनवरी को होंगे 11 सर्वजातीय सामूहिक विवाह
सार्थक नायक
गुरसरांय(झांसी)- श्री सत चंडी महायज्ञ और 11 सर्वजातीय विवाह की भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ। ग्राम नागर में 19 जनवरी सोमवार को श्री सतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा का आयोजन किया गया।जो छेछ नदी से जल भर कर ग्राम भ्रमण करते हुए श्री बजरंग मंदिर की यज्ञशाला में संपन्न हुई।जिसमें घोड़े,डीजे,बैंड बाजे,बच्चों की झांकियों ने सभी के मन को मोहा। यात्रा नजारे से गांव धार्मिक नगरी की तरह सुंदर लग रहा था इसमें हजारों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कलश यात्रा का आयोजन श्री बजरंग मंदिर से छेछ नदी पर होती हुई ग्राम में भ्रमण किया। कार्यक्रम में यज्ञाचार्य के रूप में राधारमण उदेनिया एवं भागवताचार्य साधना शर्मा अपनी अमृतमयी वाणी से कथा का बखान करेंगी। कार्यक्रम में ब्रह्म देवेंद्र शास्त्री,रमेश रिछारिया पुजारी,संतोष रिछारिया का सहयोग रहा।इस मौके पर अनुज कुमार द्विवेदी ग्राम प्रधान नागर,महेंद्र महाराज,मनीष महाराज,राजू शर्मा,बृजपाल,देवेंद्र कुमार,अशोक कुशवाहा,मनोज शर्मा,लखन नेता,जुगल चौधरी,मंशाराम चौधरी,रामस्वरूप चौधरी,कैलाश पाल,लक्ष्मण पटवा,रतिराम चौधरी,हरभजन चौधरी,रामलाल,चंद्रभान,संतराम वर्मा,जीतू जोशी,हरि आर्य,हरदयाल,नरेंद्र,हीरालाल पाल,पंकज पाल,शीतल श्रीवास,मुनीर खान,दीपू शर्मा,दीपक सेठ,वीरू कुशवाहा,पूरन चौधरी,रोहित गुप्ता मुकेश महाराज सहित लखावती और भदरवारा खुर्द के सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।


