गुरसरांय(झांसी)- नगर के श्री माधव पैलेस में भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए इस आयोजन की शुरुआत भगवान श्रीहनुमान जी की प्रतिमा पर तिलक व माल्यार्पण के साथ हुई।पुजारी नीरज पाठक ने विधिवत पूजन अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।संकटमोचन श्रीहनुमान जी के गुणगान और भगवान श्रीराम की महिमा से सजे श्रीसुंदरकांड पाठ के दौरान परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में पाठ करते हुए वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक रूप से प्रेरक था,बल्कि समाज में एकता और संस्कारों की भावना को भी प्रकट करता है। कार्यक्रम में हरीसेवक सुंदरकांड समिति के सौरभ द्विवेदी,प्रमोद गोस्वामी,रानू तिवारी,दिनेश अलबेला,शिवम झां,रूपेन्द्र पाल,महेंद्र कुशवाहा,संदीप कुशवाहा,मोनू कुशवाहा ने संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ की सुंदर प्रस्तुति दी।भव्य श्रीसुंदरकांड पाठ की आरती माधवदेव विदुआ ने की। अंत में आए हुए सभी आगंतुकों का आभार पं अंकित विदुआ ने व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित देवेश पालीवाल,रविंद्र स्वामी,बद्रीप्रसाद त्रिपाठी,विकास तिवारी सिया,सार्थक नायक,अस्वनी पस्तोर,भुवनेंद्र मिश्रा,माहेश्वरी शरण द्विवेदी,जे.जे.मिश्रा,हेमंत विदुआ,अभिषेक चतुर्वेदी,रमेश पटेरिया मिंटू,मधुसुधन विदुवा,उमाशंकर विदुआ,दिनेश विदुआ,कृष्णकांत पाठक,सरदार सिंह घोष,सचिन जैन,बंटी विदुआ,मोनू मिश्रा,हर्षित मिश्रा,अवध किशोर विदुआ,रमेश परिहार,संजू घोष,मृगेंद्र सिंह घोष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


