Explore

Search

September 6, 2026 1:54 am

best news portal development company in india

समर राजपूत के जन्मदिवस पर मानवता की मिसाल, सैकड़ों जरूरतमंदों को वितरित किए गए कंबल

मोंठ (झांसी)। ग्राम भरोसा में सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार का भावपूर्ण दृश्य उस समय देखने को मिला, जब पूर्व प्रधान दिनेश राजपूत के पुत्र मनीष राजपूत (सोनू राजपूत) के पांच वर्षीय पुत्र समर राजपूत के जन्मदिवस के अवसर पर जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बीच आयोजित इस मानवीय पहल में सैकड़ों गरीब एवं असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरों पर राहत और खुशी की चमक दिखाई दी।

कार्यक्रम में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत के पुत्र राहुल राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे पारिवारिक अवसरों को समाज सेवा से जोड़ना अत्यंत सराहनीय पहल है। भीषण ठंड में जरूरतमंदों की सहायता करना सच्ची मानवता का परिचायक है और समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर गरीबों व असहायों की मदद करनी चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान दिनेश राजपूत ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में जरूरतमंदों की सहायता कर आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा तथा समाज के प्रत्येक व्यक्ति को दुख–सुख में एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की और समर राजपूत के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर आई मुस्कान ने आयोजन को वास्तव में सार्थक और प्रेरणादायी बना दिया। झांसी मोंठ से वरिष्ठ संवाददाता कोमल सिंह परिहार

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india