Explore

Search

September 6, 2026 1:54 am

best news portal development company in india

मोंठ में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई मकर संक्रांति, नदियों-घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

मोंठ (झांसी)। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, आस्था एवं उत्साह के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं ने बेतवा नदी, खिरिया घाट, शाला घाट, ररुवा घाट सहित नदियों, नहरों एवं तालाबों पर पहुंचकर स्नान किया और सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि एवं निरोगी जीवन की कामना की।
श्रद्धालुओं ने तिली लटकाकर, लड्डू बनाकर एवं प्रसाद अर्पित कर परंपरागत रूप से पर्व मनाया। घर-घर खील, तिल, गुड़ एवं ज्वार के लड्डू बनाए गए और वितरित किए गए। कई स्थानों पर मेले भी लगे, जहां बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
नगर में मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोग एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। लाला बीज भंडार मोंठ की ओर से खिचड़ी वितरण किया गया, जिसमें कार्यक्रम संयोजक सरजू प्रसाद अग्रवाल, कल्लू चाट वाले, विशाल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रिंस अग्रवाल, सागर अग्रवाल, अनिल सर सहित अन्य दुकानदार व व्यापारी उपस्थित रहे। पूर्व मुखी श्री हनुमान मंदिर पुरानी तहसील के सामने खिचड़ी भोग वितरण हुआ।
इसी क्रम में नगर के सनी टेंट हाउस पर भी खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इस दौरान आदरणीय लोगों द्वारा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक श्रद्धालुओं को खिचड़ी भोग प्रसाद वितरित किया गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
समूचे क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं परंपरागत उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india