Explore

Search

September 6, 2026 2:36 am

best news portal development company in india

मकर सं‌क्राति पर्व पूजा अर्चना से मनाया गया

 

 

गुरसरांय(झांसी)- 15 जनवरी गुरुवार को नगर मे मकर संकान्ति का पर्व सूर्यनारायणजी के उत्तरायण होने पर बड़े ही धूमधाम भजन कीर्तन के साथ भक्तों द्वारा सिद्देश्वर लैब पर लाल खाँ रामायणी शास्त्रीय की अध्यक्षता में तथा विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश बरसैया की उपस्थिति में मनाया गया। जिस में चौघड़ि‌यां,कीर्तन आदि कार्यक्रम हुए। मकर संक्रांति के उपलक्ष में एक भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में लाल खान रामायणी ने भजन से कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने भाजलो सीताराम गुस्साईया भाजलो सीताराम गुस्साईया से कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ उमाकांत गुप्ता ने कृष्ण भक्ति में डूबते हुए कहा मन चल वृंदावन में रहिए,जमुनाजी को पानी पीईये ।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश बरसैया ने मकर संक्रांति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व उत्साह और स्वास्थ्य की वृद्धि करता है। आगे उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति सौर पर्व है, जो हमें उत्साह, उमंग और प्रसन्नता प्रदान करता है। चूड़ा, दही, गुड़, तिल से यज्ञ करने से त्रिताप मिटते हैं और खाने से त्रिदोष नाश होकर उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।इस अवसर पर कार्यकम में लल्लू अग्रवाल,भगवत नारायण पटेल,किशोरी लाल,विनोद पटेल,ओमप्रकाश पिपरसानिया,हरिकिशोर पटेल,लल्ला सुम्मेर कुशवाहा,थान सिंह पटेल,सुरेंद्र कुमार सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अन्त में डा० उमाकान्त गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india