Explore

Search

September 6, 2026 2:36 am

best news portal development company in india

फंदे से लटका मिला युवक का शव,जांच में जुटी पुलिस

 

गुरसरांय(झांसी)- थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित काशीराम कॉलोनी में गुरुवार सुबह लगभग 8 बजे एक 22 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में जानकारी फैल गई।मृतक की पहचान यश कुमार अहिरवार उम्र 22 वर्ष पुत्र बालमुकुंद अहिरवार के रूप में हुई है। वह गांधीनगर का निवासी था और वर्तमान में काशीराम कॉलोनी में रह रहा था। यश नोएडा में एक निजी कंपनी में कार्यरत था और 13 जनवरी को अपने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने गुरसराय आया था।परिजनों ने बताया कि यश दो भाइयों में बड़ा था, उसका छोटा भाई अंशुल है। घटना के समय यश घर पर अकेला था। जब परिजनों ने उसे कई बार फोन किया और उसने कॉल रिसीव नहीं की, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। मौके पर पहुंचने पर कमरा अंदर से बंद मिला।इसके बाद परिजन सीढ़ी की सहायता से छज्जे के रास्ते कमरे के अंदर पहुंचे। वहां यश का शव फंदे से लटका हुआ मिला।घटना की सूचना तत्काल गुरसरांय पुलिस को दी गई। उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने फॉरेंसिक टीम को भी जानकारी दी।फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के माता-पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india