Explore

Search

September 6, 2026 2:36 am

best news portal development company in india

खेत की रखवाली करते समय सांप काटने से किसान की मौत,परिवार में मातम

 

गरौठा(झाँसी)- थाना क्षेत्र के ग्राम बरारु निवासी किसान परमलाल पुत्र बदलू की बुधवार देर शाम खेत पर रखवाली करते समय सर्पदंश से मृत्यु हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। बरारु निवासी सीताराम रोज की तरह खेत की रखवाली के लिए गए थे। खेत की रखवाली करते समय उस सांप ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज झाँसी लेकर पहुँचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है।किसान की मौत से परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना से परिवार में शोक की लहर है जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि परमलाल मेहनती व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और अपनी खेती-बाड़ी से परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india