रिपोर्ट सार्थक नायक
गुरसरांय (झांसी)। 10 जनवरी शनिवार को गुरसरांय थानाध्यक्ष पद पर जिले के तेजतर्रार इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने कार्यभार ग्रहण करते ही चार्ज लेने के तुरंत बाद उन्होंने थाना क्षेत्र का भ्रमण किया और फील्ड में जाकर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से लेकर क्राइम स्थलों का भौगोलिक अवलोकन करते हुए देर रात्रि तक और गुरसरांय थाना क्षेत्र की सीमाओं का भ्रमण करते रहे।पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता में उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। पीड़ितों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि मेरा प्रयास होगा धरातल पर शासन की मंशा अनुरूप कानून व्यवस्था का धरातल पर शत-प्रतिशत पालन हो उन्होंने महिला सशक्तिकरण व साइबर क्राइम के बारे में ए टू जेड जानकारियां देते हुए विशेष जन जागरण व हर आम और खास को जागरूक रहने पर फोकस किया जनता व पुलिस के बीच की दूरी पूरी तरह खत्म हो इसके लिए उन्होंने हर आम और खास की छोटी से छोटी समस्या को विश्वसनीयता,निष्पक्षता तुरंत निस्तारण करने पर बल दिया।उन्होंने थाना परिसर में समस्त स्टाफ के साथ एक आवश्यक बैठक की। इसमें उन्होंने सभी स्टाफ सदस्यों का परिचय लिया और अपराध नियंत्रण पर मंथन किया। थाना स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।बैठक के बाद,पुलिस टीम के साथ नगर के मुख्य बाजार सहित अन्य में फुट पेट्रोलिंग की। पेट्रोलिंग के दौरान थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से संवाद स्थापित किया।


