Explore

Search

January 13, 2026 9:08 am

best news portal development company in india

फूलखिरिया में सामाजिक मिलन सम्मान समारोह में पूर्व सांसद का हुआ भव्य स्वागत

 

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फूलखिरिया में तृतीय सामाजिक मिलन सम्मान समारोह संपन्न हुआ जिसमें आए हुए मुख्य अतिथि डॉ चंद्रपाल सिंह यादव पूर्व सांसद चेयरमैन कृभको का क्षेत्र से आए हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुष्प माला पहना कर भव्य स्वागत किया डॉ चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा वर्तमान सरकार में किसान काफी परेशान हैं सरकार किसानों की मदद नहीं करना चाहती 2014 में समाजवादी पार्टी की सरकार में किसानों को मुआवजा दिया गया था जिसके बाद से ही अभी तक किसानों को कोई लाभ नहीं मिला है एवं झांसी में किसानों की जमीन बीडा के नाम पर छीनी कर किसानों का शोषण किया जा रहा है प्रदेश का पढ़ा लिखा नौजवान बेरोजगार होकर सड़को पर घूम रहा है और सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर फल फूल रहा है जिससे आम आदमी परेशान है

पूर्व विधायक दीपनारायण यादव मामले को लेकर कहा कि पूर्व विधायक को झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज कर दबाव बनाने का काम किया जा रहा है हमें सरकार की नीतियों का विरोध करते रहना है और हर मुश्किल का डटकर सामना करना है पूर्व सांसद ने सामाजिक सम्मेलन के आयोजक रामनरेश यादव एवं रमाकांत यादव से कहा कि सोशल मीडिया के दौर में लोगों को एक दूसरे से बात करने का समय नहीं होता है इस तरह के आयोजनों से एक दूसरे के सुख दुख की बातें हो जाने से सभी का हौसला बढ़ जाता है इस मौके पर हनुमत महाराज धनसिंह यादव टहरौली सूरज शर्मा, नरेन्द्र यादव, छोटू विरथरे ठाकुरदास,कुशवाहा रज्जू प्रजापति सूरज सोनी भानु प्रताप दांगी रामजीवन तिवारी पूर्व प्रधान आशाराम कुशवाहा बमनुआ रामनरेश यादव रमाकांत सिंह अरविंद पटेल महेश पटेल कैलाश नारायण पूर्व ब्लॉक प्रमुख फूलखिरिया दीपसिंह यादव परसा दीपेंद्र प्रताप सिंह वृंदावन कुशवाहा हीरो कुशवाहा मदन कुशवाहा नंदकिशोर सोनू कुमार सीताराम कुशवाहा वीरसिंह दाऊ पूर्व प्रधान सहित आदि मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india