Explore

Search

January 13, 2026 8:03 am

best news portal development company in india

भीषण ठंड में डिप्टी एसपी गरौठा ने गुरसरांय पुलिस के साथ किया पैदल गश्त

 

ठंड से प्रभावित रहे राहगीरों की मदद का रहा क्षेत्राधिकारी का फोकस

 

सार्थक नायक

 

गुरसरांय (झांसी)। 7 जनवरी बुधवार को भीषण ठंड में देर शाम गरौठा सर्किल का कार्यभार ग्रहण करते ही डिप्टी एसपी देवेंद्र नाथ मिश्र ने गुरसरांय थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह व गुरसरांय थाना पुलिस टीम के साथ मुख्य सड़कों से लेकर बाजार क्षेत्र,सार्वजनिक स्थलों,मेला ग्राउंड आदि जगहों का पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था बेहतरीन बनाए रखने के लिए शिक्षण संस्थानों आदि जगह भी देखा। इस दौरान गरौठा डिप्टी एसपी का भीषण ठंड में किसी बेसहारा,असहाय राहगीर को कोई परेशानी न हो इसको लेकर विशेष फोकस रहा जिससे उन्होंने पुलिस का मानवता भरा सेवा भाव का संदेश व्यावहारिक रूप में तब्दील कर बिना कुछ कहे अपनी कार्यशैली का परिचय दे दिया। पुलिस गश्त में सब इंस्पेक्टर महेंद्र भदौरिया,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी,कांस्टेबल जितेंद्र सिंह,कांस्टेबल आशीष द्विवेदी,कास्टेबल राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में गुरसरांय पुलिस टीम सम्मिलित रही।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india