गुरसरांय(झांसी)- डॉक्टर राममनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय गुरसरांय में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह के निर्देशन में एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ धीरज दीक्षित तथा डॉ आराधना यादव के द्वारा छात्राओं को सामूहिक शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ पिंकी सिंह ने अपने उद्बबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमो का पालन करना चाहिए ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम की जा सके।इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ धीरज दीक्षित,डॉ आराधना यादव,लल्लू यादव,यादवेंद्र सिंह,शारदा सिंह चौहान,जय सिंह,गुलाब राय शर्मा,रामलाल यादव,अरविंद नामदेव,बृजेंद्र कुमार प्रजापति आदि एवं स्थानीय अभिभावक के रूप में लाली,छाया,सुनीता,बलराम,अनुराग तथा सैकड़ो की संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।


