Explore

Search

January 13, 2026 7:47 am

best news portal development company in india

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,साथी गंभीर घायल

 

 

गुरसरांय(झांसी)। थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना मंगलवार को ग्राम डोंडिया के पास रात करीब 9:00 बजे हुई।मृतक की पहचान ग्राम भसनेह निवासी कैलाश प्रजापति लगभग 30 वर्ष,पुत्र मातादीन के रूप में हुई है। घायल युवक अंकित राजा पुत्र करन सिंह भी ग्राम भसनेह का निवासी है। दोनों युवक गुरसरांय से अपने गांव भसनेह लौट रहे थे,तभी ग्राम डोंडिया के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस सेवा की टीम मौके पर पहुंची।उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह,कॉन्स्टेबल दीपक कुमार और पुष्पेंद्र सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान कैलाश प्रजापति ने दम तोड़ दिया। वहीं,अंकित राजा की नाजुक हालत को देखते हुए उसे ग्वालियर रेफर किया गया है।पुलिस ने मृतक कैलाश प्रजापति के शव का पंचायतनामा भरकर बुधवार सुबह करीब 10:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

गुरसरांय में कब बनेगा ट्रामा सेंटर,जनप्रतिनिधि कब तक करेंगे अनदेखा

 

झांसी जिले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय,गरौठा व टहरौली तहसील क्षेत्रों का जहाँ केंद्र बिंदु है वही जनपद जालौन और मध्य प्रदेश से लेकर औद्योगिक बालू व क्रेशरों का भी वाहनों के आवागमन का केंद्र बिंदु है जिसके चलते आए दिन सड़कों पर गंभीर दुर्घटनाएं होती रहती हैं और सबसे पास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय ही इलाज के लिए सुलभ हैं। लेकिन यहाँ ट्रामा सेंटर न होने से विशेषज्ञ डॉक्टरों की भारी कमी से और हाई टेक्नोलॉजी इलाज के साधन न होने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय सिर्फ और सिर्फ रेफर केंद्र बनकर रह गया है जिसके चलते दुर्घटनाओं से लेकर अन्य आपातकालीन इलाज के लिए झांसी रेफर दौरान ही कई लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ती है और यहाँ के हालत प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को जानकारी होते हुए भी गुरसरांय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार न कर स्वास्थ्य सेवाओं में भारी कटौती की जा रही है। नगर व क्षेत्र के लोगों ने इस संबंध में क्षेत्रीय विधायकों से लेकर,क्षेत्रीय सांसदों और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से इस संबंध में जल्द कार्यवाही कर इस बड़ी आबादी वाले क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए काम करने की पहल की है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india