Explore

Search

January 13, 2026 9:35 am

best news portal development company in india

झांसी मेडिकल में एमआरआई मशीन लगे,गरौठा विधायक ने अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा से की चर्चा

 

 

अपर मुख्य सचिव ने दिया आश्वासन,जल्द लगेंगी मशीनें

 

गुरसरांय(झांसी)- गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने झांसी में स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों के जांच एवं इलाज के लिए नई एमआरआई मशीन इमरजेंसी के पास लगवाए जाने की मांग करते हुए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित घोष से मुलाकात की. विधायक ने मरीजों की परेशानी बयां की जिस पर अपर मुख्य सचिव ने जल्द ही झांसी मेडिकल में मशीनें लगाने का आश्वासन दिया है।प्रमुख सचिव को सौंपे पत्र में विधायक जवाहर राजपूत ने बताया कि बुन्देलखण्ड के कई जनपदों के लोग इलाज कराने झांसी आते-जाते हैं. जनपद झांसी में स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों के जांच एवं इलाज के लिए आवश्यक एमआरआई मशीनें उपलब्ध न होने के कारण लोगों को प्राइवेट कॉन्ट्रैक्ट पैथोलॉजी पर जाना पड़ता है. झांसी जिले में अधिकतर लोग गम्भीर बीमारियों से पीड़ित हैं. यहां इलाज के लिए मशीनें न होने के कारण गरीब लोगों को बाहर से मंहगी जांच कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है. जो मशीनें मेडिकल कॉलेज में लगी हुई हैं वे आये दिन खराब रहती हैं. लोगों को जांच कराये जाने के लिए कई दिन तक इंतजार करना पढ़ता है.कई मरीज 100 किमी दूर से आते हैं उन्हें भी एम०आर०आई०, सीटी स्कैन, एवं डिजिटल एक्सरा (नवीनतम) की रिपोर्ट के लिए 2-3 दिन तक का इंतजार करना पड़ता है. गरौठा विधायक ने कहा कि यह मशीनें यदि मेडिकल कालेज झांसी में स्थापित हो जाएं एवं रिपोर्ट उसी दिन मिल जाये तो गम्भीर बीमारियों से पीड़ित गरीब लोगों के लिये बरदान साबित हो जायेगा।विधायक ने इस मामले का शीघ्र संज्ञान लेते हुये झांसी में स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों के जांच एवं ईलाज के लिए नयी एम०आर०आई०, मशीन इमरजेंसी के पास लगवाये जाने एवं मेडिकल कॉलेज में होने वाली जांच की रिपोर्ट उसी दिन उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही करने का अनुरोध किया। प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने गरौठा विधायक जवाहर राजपूत से हुई वार्ता के बाद आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india