प्रेम नगर थाना क्षेत्र के के दुर्गापुर गांव में एक डीजे मशीन चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित अजय ने बिजौली पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। चोरी हुई मशीन की कीमत 70,000 रुपये बताई जा रही है।
अजय के अनुसार, उनका मकान बैदोरा रोड पर दुर्गापुर गांव में स्थित है। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। घर के बाहर खड़े डीजे में लगी मशीन को अज्ञात चोर चुरा ले गए।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की, लेकिन उनमें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। अजय ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में बिजौली चौकी प्रभारी अनमोल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत पत्र मिल गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।


