Explore

Search

September 6, 2026 3:56 am

best news portal development company in india

बाबू बालेश्वर लाल की जयंती पर पत्रकारों ने निष्पक्ष लेखनी से दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने का किया संकल्प

 

गुरसरांय झांसी)। ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के संस्थापक स्व.बाबू बालेश्वर लाल की जयंती नगर के पत्रकारों और बुद्धजीवी वर्ग समाजसेवियों ने भव्यता के साथ मनाई गई।इस मौके पर एक कार्यशाला भी संपन्न हुई जिसमें अध्यक्षता कर रहे कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा कि हम और आप पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे है उसमें पूरी तरह निष्पक्षता ईमानदारी के साथ-साथ दबे कुचले व्यक्ति की आवाज उठाने के लिए काम करना होगा क्योंकि अच्छा भाव भोग से बहुत बड़ा होता है और यही अच्छा काम त्याग हम और आपका साक्षात ईश्वर मिलन है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जयप्रकाश बरसैया ने कहा कि हमारे महापुरुषों द्वारा किए कामों और बताए गए रास्ते पर हम लोगों को एक बेहतरीन देश व राष्ट्र निर्माण के लिए काम करना होगा। संचालन कुलदीप यादव मोनू ने किया। अंत में सभी का आभार व्यक्त सार्थक नायक ने व्यक्त किया।इस मौके पर फूल सिंह परिहार, सुनील सिंह चौहान,अखिलेश तिवारी,सुनील जैन डीकू,सार्थक नायक,कौशल किशोर,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,कुलदीप यादव,संजू परिहार,शौकीन खान,सोम मिश्रा,आशुतोष गोस्वामी,रतनदीप सिंह,रविंद्र रैकवार,रोहित साहू,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,प्रवीण सोनी सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार एवं बुद्धजीवी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india