गुरसरांय(झांसी)- कांग्रेस पार्टी के नगर अध्यक्ष गुरसरांय एवं ककरबई जिला पंचायत सीट से दावेदारी कर रहे युवा समाजसेवी अभिषेक चतुर्वेदी के आवास पर पूर्व विधायक गरौठा बृजेन्द्र कुमार व्यास उर्फ डमडम महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। स्थानीय नेताओं ने उनका जन्मदिन मनाते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल देखा गया।जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने बुके,अंगवस्त्र व स्मृति चिंह भेटकर शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में केक काटा गया और कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दी। पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा वे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं और आगे भी जनता के आशीर्वाद के आकांक्षी हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को बैंड-बाजे के साथ मिठाई बांटी गयी एवं पटाखे छोड़े गए।इस अवसर पर शिवनन्दन चतुर्वेदी,धनप्रकाश तिवारी प्रधानाचार्य,चंद्रप्रकाश चौरसिया,अश्वनी पस्तोर,कैलाश वर्मा,सचिन श्रीवास,इकबाल खाँन,अखण्ड प्रताप गुर्जर,गगन यादव,आशीष चतुर्वेदी,हर्ष बहादुर सिंह,महेश्वरी शरण द्विवेदी,धर्मेंद्र सोनी बल्ले,रामजी महाराज,अंकित तिवारी,प्रमोद चौरसिया,मनोज सेठ,सोनू मिस्त्री,मकबूल खांन,अमित सोनी,लकी,राघवेन्द्र यादव,दीपक ठाकुर,राजेंद्र सेन,छुट्टन सेन,गब्लू महाराज,बालादीन,रामजी शर्मा,राहुल पटेल,रामगोपाल पटेल,ऋषि तिवारी,शशि चौरसिया,रिक्की नीखरा,ठाकुरदास रैकवार आदि के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।


