सार्थक नायक
गुरसरांय (झाँसी)। 31 दिसंबर बुधवार को वृद्ध असहायों को गरौठा तहसील के डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार,प्रभारी चिकित्साधिकारी ने सरकारी अस्पताल के रैन बसेरा पर राहगीरो,वृद्ध असहायों,महिला,पुरुषों को कंबल उड़ाकर भीषण ठंड में गरीबों को बहुत बड़ी राहत दी और वृद्ध असहायों ने कंबल पाकर प्रशासन की सराहना की। गरीब दीन दुखियों के बीच गरौठा डिप्टी कलेक्टर ठंड से बचाव के लिए कहीं पर अलाव लगवाते देखे जाते हैं तो कहीं पर गौवंशों की ठंड से और उनके खाना पीना प्रबंधन की व्यवस्थाएं करते देखा जाता है तो रात्रि को राहगीरो ठंड से बचने के लिए आज उन्होंने बड़े पैमाने पर कंबल बाँटे उन्होंने इस दौरान जागरूक लोगों और समाज के जिम्मेदार लोगों से आग्रह किया है कि वह गौवंशों से लेकर जन-जन को ठंड से निजात दिलाने के लिए हर प्रकार का सहयोग करें और छतविहीन लोगों को रैन बसेरा में ही रुकवाएं और कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी आती है मुझे सूचना दें मैं 24 घंटे सेवा में तत्पर रहूंगा।


