Explore

Search

September 6, 2026 3:54 am

best news portal development company in india

डिप्टी कलेक्टर ने बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीएचसी का किया निरीक्षण

 

 

गुरसरांय (झांसी)। डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार ने बुधवार दोपहर 2:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार ने दवा वितरण कक्ष,एक्स-रे रूम,इंजेक्शन रूम,ओपीडी कक्ष सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को दी जा रही सुविधाओं,दवाओं की उपलब्धता तथा कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय अस्पताल में मौजूद मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानी गईं।निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर सुनील कुमार ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर ओपी राठौर को निर्देशित किया कि अस्पताल में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना चाहिए। निरीक्षण के बाद संबंधित स्टाफ को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india