Explore

Search

January 13, 2026 8:33 am

best news portal development company in india

समथर नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला के घर की किचन में रखे सिलेंडर में आग लगने से सारा सामान जलकर हुआ खाक

समथर झांसी: नगर के मुहल्ला खान बहादुर में रहने वाली महिला के किचन में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से किचिन में रखा सामान जल कर खाक हो गया। नगर में हाथ ठेला पर सब्जी बेच कर अपनी घर गृहस्थी को बड़ी मुश्किल से चलाने बाली आमना के घर में बने
किचिन में गैस सिलेंडर में आग लगने से घर गृहस्ती का सामन जलकर हुआ राख। नगर के मोहल्ला खानबहादुर निवासी श्रीमती आमना सुबह के समय मकान के अन्दर बनी किचिन में चाय बनाने के लिए गई थी,जैसे ही उन्होंने गैस चूल्हा जलाया तभी अचानक गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली, आग को लगा देख आमना घर के बाहर शोरमचा कर निकली,उक्त शोरगुल की आवाज सुनकर मोहल्ले एवं घर के लोग बाहर इकट्ठे हो गए, उक्त घटना की सूचना मुहल्ले के लोगों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी, उक्त घटना की जानकारी होने पर नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना मौके पर पहुंचे एवं सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद उक्त आग पर काबू पाया गया ।स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी झांसी से दैवीय आपदा राहत कोष से शीघ्र आर्थिक मदद दिलाई जाने की मांग की है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india