गुरसरांय(झाँसी)- ब्राम्हण समाज की एक बैठक ग्राम लखावती में पं नीरज शर्मा शीला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई,जिसमें ब्राम्हण एकता पर बल दिया गया।बैठक में बोलते हुए पं राजीव अरजरिया ने कहा कि ब्राम्हण एक शक्ति का नाम है।सभी समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करें तथा सभी समाज एवं राष्ट्र सेवा को समर्पित रहें।पं अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि ब्राम्हण की प्रवृत्ति सभी के हित करने की होती है।सभी समाज के लोग एकजुट होकर अपने भाइयों की मदद करें।अंत मे आभार व्यक्त पं लोकेंद्र शर्मा ने किया। इस मौके पर पं सरजू शरण पाठक,पं अखिलेश तिवारी सुट्टा,पं सार्थक नायक,पं सोम मिश्रा,पं देवेंद्र तिवारी आदि समाज के लोग उपस्थित रहे।


