Explore

Search

January 13, 2026 8:11 am

best news portal development company in india

नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य में सफाई मित्रों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया गया

समथर झांसी:- नगर पालिका के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना के मुख्य आतिथ्य में सफाई मित्रों को प्रेरित कर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन हुआ। उक्त कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर कमल किशोर द्वारा नगर पालिका में कार्यरत सफाई मित्रों को डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के महत्व एवं व्यवहारिक क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की नवीन टूलकिट के प्रमुख बिंदुओं पर भी चर्चा करते हुए सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारी में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नगर पालिका के कर्मचारियों एवं सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।साथ ही साथ सफाई कर्मियों को ड्रेस भी वितरित की गई। उक्त अवसर पर रामकुमार पालिया, अनिल कुमार,राजकुमार सेन , सुनील कुमार श्रीवास्तव,सोनू वर्मा,सुरेंद्र पाल,पवन बुलकिया, धनंजय सिंह यादव,राजेश झा, नीतेश शर्मा,शैलेन्द्र नगाइच, रामजी मुदगिल,दिनेश रायकवार, गायत्री रायकवार सहित नगर पालिका कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india