Explore

Search

January 13, 2026 7:51 am

best news portal development company in india

दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर वीर बाल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ

समथर झांसी:- दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के बलिदान दिवस पर नगर के महाराजा वीरसिंह राजकीय इंटर कॉलेज में वीर बाल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र सरदार अजीत सिंह छाबड़ा,विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना, जिला उपाध्यक्ष/जिला संयोजक उदय लुहारी,जिला उपाध्यक्ष भाजपा लालता पांचाल,कार्यक्रम आयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र तिवारी, परमजीत सिंह,अतिथि के रूप में दिनेश परिहार,प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा,मंडल अध्यक्ष समथर राजेंद्र पाल,पूंछ मण्डल अध्यक्ष गुरदीप सिंह गुर्जर,मंचासीन रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती,भारत माता एवं बलिदानी साहबजादों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित तिलक माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि साहिबजादों के बलिदान में हमारे लिए बड़ा उपदेश छिपा हुआ है। सिख गुरु परंपरा श्रेष्ठ भारत के विचार का प्रेरणा पुंज है। दो शहजादों का औरंगजेब तलवार के दम पर धर्म बदलना चाहता था। भारत के वीर बेटे मौत से घबराए नहीं। वे दीवार में जिंदा चुने गए और आततायियों के मंसूबों को हमेशा के लिए दफन कर दिया।

उन्होंने उस दौर का भी जिक्र किया और कहा कि एक तरफ आतंक की पराकाष्ठा थी तो दूसरी और आध्यात्मिकता थी। एक तरफ मजहबी उन्माद था और दूसरी तरफ सब में ईश्वर देखने की उदारता। इन सबके बीच एक और लाखों की फौज दूसरी तरफ अकेले होकर भी निडर खड़े गुरु के वीर साहिबजादे। वीर साहबजादे किसी की धमकी से डरे न ही किसी के सामने झुके।

अनादि काल से आज तक विश्व के इतिहास में एक भी ऐसा उदाहरण नहीं मिलता,हमारे धर्मरक्षक खालसा पंथ की सृजना करने वाले श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने बलिदान देने की न केवल प्रेरणा दी,अपितु अपने प्राणों का उत्सर्ग करते हुए देखा । प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा ने उपस्थित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक गोविंदराम उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद तिवारी ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव,पार्षद रणवीर सिंह गुर्जर,अवधेश अग्रवाल,रामराजा राजपूत, जितेंद्र सिंह गुर्जर,अभय चौहान,पूर्व पार्षद पवन बुलकिया,पार्षद अरविंद श्रीवास,पार्षद रामजी व्यास मुन्नादुबे,हरनाम कुशवाहा, शिशुपाल सिंह,बृजेश कुमार, अमित श्रीवास्तव सहित विद्यालय में अध्ययनरत्न छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india