Explore

Search

January 13, 2026 7:25 am

best news portal development company in india

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,मौत

 

एरच(झाँसी)- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भारत सिंह पांचाल पुत्र रघुराज पांचाल उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी ग्राम इस्किल को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया है। बताया गया कि भारत सिंह पांचाल डिफ़ेंस कॉरिडोर मे मजदूरी का कार्य करता था बताया गया की शाम लगभग 6 बजे एरच से अपने ग्राम इस्किल लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर मारते हुए अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुँचे। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुँच गयी। युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बामौर ले जाया गया जहाँ पर डाक्टरो ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मउरानीपुर भेज दिया है। इस घटना से गाँव में कोहराम मच गया। बताया गया कि युवक के दो लड़के शिवम उम्र 10 वर्ष,सत्यम पांचाल उम्र 8 वर्ष है। बताया गया है सत्यम पांचाल का आज जन्मदिन था और उनके पिता उसके लिए एरच से केक लेकर आ रहे थे। इस घटना से परिजनों सहित पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india