गुरसरांय(झाँसी)- बुधवार को कंपोजिट विद्यालय देवरा खुर्द ब्लॉक गुरसरांय में पदस्थ मनोज कुमार पटेल सहायक अध्यापक के जन्मदिन पर अम्बिका प्रसाद,अनिल कुमार के सौजन्य से विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क स्वेटर वितरण किया गया। यद्यपि शासन स्तर से अभिभावकों के खाते में ड्रेस,जूता,बैग,स्वेटर इत्यादि हेतु धनराशि भेजी जाती है किंतु अभिभावकों की उदासीनता के कारण ग्रामीण परिवेश में बच्चे मूलभूत आवश्यकताओं से वंचित रह जाते हैंl ऐसी कड़ाके की ठंड में 90% बच्चों के पास स्वेटर न रहने पर मनोज कुमार पटेल द्वारा सभी बच्चों के लिए स्वेटर वितरण कराने का निर्णय लिया गया जो बहुत ही सराहनीय रहा।वैसे तो जन्मदिन पर बहुत से लोग पैसा व्यर्थ खर्च कर देते हैं किंतु जनहित के लिए किए गए कार्य की सभी ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।अतिथियों द्वारा सरस्वती माता की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।बच्चियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत पर शानदार प्रस्तुति दी गयी।सभी छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा मिलकर केक काटा गया और सभी ने मनोज कुमार पटेल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनायें दी।इसके बाद सभी बच्चों को एक-एक करके अतिथियों ने स्वेटर का वितरण किया। स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।स्वेटर वितरण उपरांत सभी अतिथियों ने बच्चों के साथ बैठकर खाना खाया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में शिवशंकर पटेल,अवधेश निरंजन,विनोद पटेल,चरण सिंह पटेल,करन सिंह पटेल,अभय प्रताप सिंह छोटू,अम्बिका प्रसाद पटेल,डॉ चन्दन पटेल,मोहनीश अग्रवाल,राघवेंद्र निरंजन अध्यापक,रामनरेश पटेल बगरौनी जागीर,सूर्यप्रताप सिंह, रणवीर सिंह प्रधान देवरा खुर्द,धर्मेश पटेल वीरपुरा,प्रवीण पटेल वीरपुरा,पंकज पटेल अडजरा,प्रवेश पटेल अध्यापक,दृगपाल सिंह पटेल,राघवेंद्र निरंजन,रानू पटेल,रामजी परिहार बरगाय,टिंकू मुखिया पसराई,अनुराग पटेल,इशू सतोह,हरिओम गुप्ता,विनोद नामदेव,जमील चच्चा,राघवेंद्र नामदेव, राज महाराज,आयुष खरे,मोहित पटेल,रामनरेश पटेल,मुकेश पटेल,कुमकुम परिहार इत्यादि लोग उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार विद्यालय परिवार के विपिन बिहारी विश्वकर्मा इंप्रअ,अमृता दुबे,अनुपम दुबे द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया।


