Explore

Search

January 13, 2026 9:18 am

best news portal development company in india

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की समीक्षा बैठक में झांसी मंडल कार्यकारणी का हुआ गठन

 

 

कुंवर रामकुमार सिंह, सुनील सिंह चौहान को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

 

गुरसरांय (झांसी)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के झांसी मंडल झांसी के उपाध्यक्ष कुंवर रामकुमार सिंह तो संगठन मंत्री का दायित्व सुनील सिंह चौहान को सौंपा गया। पत्रकारों में दौड़ी खुशी की लहर। नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की समीक्षा बैठक मंडल अध्यक्ष एस के सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संरक्षक महेन्द्र नागर सहित जिलाध्यक्ष झाँसी मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष ललितपुर सम्राट व जिलाध्यक्ष जालौन उरई सत्येन्द्र सिंह राजावत मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार के क्रम में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। वहीं आगामी कार्यक्रमों व संगठन की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। तत्पश्चात मण्डल अध्यक्ष एस के भदौरिया ने सर्वसम्मति से प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडल कार्यकारिणी का गठन कर विधिवत रूप से घोषणा की। तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहिनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त मंडल उपाध्यक्ष कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा कि संगठन की गरिमा बनाये रखना सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है। वहीं मंडल के संगठन मंत्री सुनील सिंह चौहान ने कहा नेतृत्व द्वारा जो जुम्मेवारी सौंपी गई है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वाह करते हुए संगठन के हित में कार्य किया जायेगा।

 

बॉक्स में …

 

झाँसी मंडल कार्यकारिणी

 

 

मंडल अध्यक्ष एसके सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष कुंवर रामकुमार सिंह गुरसरांय, उपाध्यक्ष आर०पी० गोस्वामी ललितपुर, उपाध्यक्ष शशि प्रकाश गोस्वामी उरई, महामंत्री गिरवर सिंह परिहार मऊरानीपुर, महामंत्री महेंद्र सिंह सोलंकी मऊरानीपुर, महामन्त्री स्वस्ति कुमार घोष बंगरा, सचिव/मंत्री डॉ.दिलीप सोनी ललितपुर,मंत्री अखिलेश तिवारी गुरसरांय,मंत्री दिलीप भादव बबीना, कोषाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा झाँसी, संगठन मन्त्री सुनील सिंह चौहान गुरसरांय, प्रचार मंत्री कोमल सिंह परिहार मोंठ, संप्रेक्षक बृजेश कुमार गुप्ता ललितपुर एवं कार्यकारिणी सदस्य ऋषि कुमार माधौगण उरई, सर्वेश कुमार उरई, अरविन्द श्रीवास, रोहित दीक्षित, आशुतोष, बृजेश कुमार।

 

 

झाँसी तहसील कार्यकारिणी

 

तहसील अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह गौर, महामंत्री अंकित मिश्रा व उपाध्यक्ष पुनीत श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया है। मंडल अध्यक्ष एस के सिंह भदौरिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते हुए कहा कि आप सभी को जो दायित्व सौंपा गया है। उसका निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए आप सभी से अपेक्षा की जाती है। बैठक का संचालन महेन्द्र सिंह सोलंकी ने किया। अन्त में संरक्षक महेन्द्र नागर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए बैठक का समापन किया। अंत में आभार गुर्जर महेंद्र नागर ने व्यक्त किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india