Explore

Search

September 6, 2026 5:33 am

best news portal development company in india

मोंठ में बुजुर्गों को कंबल वितरण, विधायक जवाहरलाल राजपूत ने 105 बुजुर्गों को कंबल बांटे

 

 

शनिवार को मोंठ तहसील सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने नायब तहसीलदार दीपक कुमार के साथ मिलकर कुल 105 बुजुर्गों को कंबल वितरित किए।

 

 

कार्यक्रम के दौरान विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों और असहाय लोगों की मदद करना समाज और जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है। सरकार द्वारा जरूरतमंदों के लिए लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की पहचान कर समय पर सहायता सुनिश्चित करें।

 

नायब तहसीलदार दीपक कुमार ने कहा कि तहसील प्रशासन द्वारा लगातार जरूरतमंदों की सूची तैयार कर उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। कंबल वितरण का उद्देश्य ठंड से बचाव के साथ-साथ बुजुर्गों को राहत पहुंचाना है।

 

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष कपिल मुदगिल, राजा बुंदेला, लेखपाल प्रवेश राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के चेहरों पर राहत और संतोष दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सराहनीय कदम बताया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india