बाबन मन्दिर पीठाधीश्वर के महंत के पिता के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचकर करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित
रिपोर्ट सार्थक नायक
गुरसरांय(झांसी) – उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज गुरुवार को गुरसराय पहुंचेंगे । उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य केंद्र का स्थलीय निरीक्षण करेगे।निरीक्षण उपरांत भरत रिज़ॉर्ट आड़ी सड़क स्थित एक गार्डन में बाबन मन्दिर पीठाधीश्वर अयोध्या धाम के महंत वैदेही बल्लभ शरण महाराज के पिता रामदुलारे चतुर्वेदी के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेगे। उपमुख्यमंत्री का गुरसरांय आगमन 1:10 पर होगा। उनके आगमन को लेकर खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन के पीछे मैदान पर हेलीपैड बनाया गया है।इसी ग्राउंड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वह सीधे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे इसके उपरांत वह 02:30 बजे त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम में जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत में करीब 4:15 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर देर शाम उप जिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार ने खेर इंटर कॉलेज मुख्य भवन हेलीपैड स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,नगरपालिका वरिष्ठ लिपिक सोनू यादव सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा।


