Explore

Search

January 13, 2026 8:16 am

best news portal development company in india

गुरसरांय पुलिस ने एक लोडर गाड़ी मे लदा चोरी का पचास हजार का माल सहित दो अभियुक्त दबोचे

 

जिले के पुलिस कप्तान के सख्त एक्शन से अपराधियों में मचा हड़कंप

गुरसरांय(झांसी)। जिले के पुलिस कप्तान बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध छेड़े महा अभियान के तहत एसपी ग्रामीण डॉक्टर अरविंद कुमार,डिप्टी एसपी गरौठा असमा वकार के निर्देशन में थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अमीराम सिंह को 17 दिसंबर बुधवार उस समय कामयाबी हासिल लगी जब उन्होंने अपराधियों की धड़पकड़ हेतु फैलाये अपने खुफिया तंत्र से मिली सूचना पर समय गवाएं बिना एरच रोड़ नहर की पुलिया के पास थाना गुरसरांय जिला झाँसी को एक लोडर यूपी 93 डीटी 6088 से चार बोरी मूंगफली व पांच बोरा उर्द,नौ बोरी अनाज बरामद अभियुक्त बलराम कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय प्रमोद कुमार निवासी ग्राम गाता थाना टहरौली,कमलेश पुत्र दीनदयाल कोरी निवासी ग्राम भसनेह हाल निवासी काशीराम कॉलोनी नारायणपुरा थाना गुरसरांय को गिरफ्तार किया गया।जिसके संबंध में थाना गुरसरांय में पूर्व से मुकदमा अपराध संख्या 254/24 धारा 305 /331(4)/317(2) के तहत गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमीराम सिंह,सब इंस्पेक्टर मयंक मिश्रा, सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी, कांस्टेबल आशीष द्विवेदी, कांस्टेबल कपिल कुमार सहित पुलिस टीम सम्मिलित रही। बताते चलें बरामदगी की गयी एक अदद लोडर मे चार बोरी मूँगफली,पांच बोरा उर्द जिसकी कीमत पचास हजार रुपये थी। इस खुलासे से जहाँ कस्बे के व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बना हुआ है। बताते चलें लगभग दो माह से गुरसरांय पुलिस के सख्त एक्शन की चलते अभी तक अवैध कारोबारी सहित कई अपराधी गुरसरांय पुलिस द्वारा सीखचों में भेज दिये जाने से लग रहा है योगी सरकार की पुलिस जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india