Explore

Search

January 13, 2026 7:57 am

best news portal development company in india

गरौठा विधायक ने ऊर्जा मंत्री तक पहुंचाई किसानों की बात

रिपोर्ट सार्थक नायक

 

बुंदेलखंड में रबी फसल की सिंचाई के लिए 18-20 घंटे बिजली सप्लाई की उठाई मांग

 

गुरसरांय(झांसी)- रबी की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली दिए जाने को लेकर गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा से मुलाकात की।उन्होंने निजी ट्यूबवेलों से सिंचाई कार्य के लिए लगातार पर्याप्त विद्युत आपूर्ति कराए जाने के लिए पत्र सौंपा है। गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने ऊर्जा मंत्री ए.के शर्मा को क्षेत्र के किसानों के सामने बिजली आपूर्ति कम होने की समस्या की जानकारी दी।विधायक ने बताया कि गरौठा व मोंठ तहसील में किसानों द्वारा मटर/गेहूं की पर्याप्त खेती की जाती है।यहां रबी की फसल के लिये पानी की बहुत आवश्यकता है जिसके लिये शासन द्वारा किसानों के अलग से किसान फीडर बना दिये गये हैं,जिनमें विद्युत आपूर्ति की 10 घण्टे दिए जाने को कहा गया,लेकिन बताया जा रहा है कि किसी भी जगह व्यवस्थित किसान फीडर नहीं बने हैं और किसानों को विद्युत आपूर्ति किसान फीडर से 6-7 घण्टे भी नहीं मिल रही है अधिकांश जगह फेस उड़ जाना,तार टूटना,फीडर खराब हो जाना,ट्रान्सफार्मर से लाईन न आना,लो वोल्टेज जैसे कारणों से पर्याप्त विद्युत की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विधायक राजपूत ने ऊर्जा मंत्री को दिए पत्र में कहा है कि बुन्देलखण्ड में सिंचाई के संसाधन बहुत कम हैं।किसानों के पास निजी ट्यूबवेल ही एकमात्र सिंचाई का साधन है किसानों के निजी ट्यूबवेल से सिंचाई के लिए पूर्व कि भाँति 18 से 20 घण्टे ग्रामीण इलाके में विद्युत आपूर्ति होना अति आवश्यक है,क्योंकि रबी की फसल की सिंचाई को पानी न मिलने की वजह से फसल के बर्बाद होने की संम्भावना रहती है। पत्र में यह भी कहा गया कि यदि किसानों को 10 घण्टे बिजली दी भी जाये तो लगातार मिलनी चाहिये,जबकि किसानों को हर 2-3 घण्टे के अंतराल बाद रुक-रुक कर विद्युत आपूर्ति की जाती है,जिससे किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई करने में बड़ी कठनाई हो रही है।गरौठा क्षेत्र में खड़ेनी,गरौठा,मारकुआ पॉवर हाउस,चौथामील आदि क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त विद्युत नहीं मिल रही है और किसानों द्वारा इसकी लगातार शिकायत की जा रही है किसान लगातार विद्युत आपूर्ति नहीं हो पाने से नाराज हैं। गरौठा विधायक ने कहा कि बुन्देलखण्ड के किसानों के हितों को देखते हुए निजी ट्यूबवेल के लिए लगातार पर्याप्त विद्युत आपूर्ति कराने का आदेश जारी किया जाए।ऊर्जा मंत्री ने इस पर विद्युत अधिकारियों से वार्ता करने एवं किसानों को पर्याप्त बिजली दिलाये जाने का आश्वासन दिया है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india