Explore

Search

September 6, 2026 5:33 am

best news portal development company in india

भरोसा रोड पर बाइक हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

 

 

मोंठ (झांसी)। थाना मोंठ क्षेत्र अंतर्गत भरोसा रोड पर शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक से जा रहे दो युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर पड़े, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भरोसा निवासी तुलसीराम एवं प्रेम नारायण बाइक से मोंठ से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे मोंठ–भांडेर मार्ग पर पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं।घायलों को तत्काल मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल झांसी के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में चिंता का माहौल है।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india