Explore

Search

January 13, 2026 7:55 am

best news portal development company in india

ग्राम सचिवों का सांकेतिक सत्याग्रह, मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

 

मोंठ (झांसी)।सोमवार को ग्राम पंचायत सचिवों ने प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर विकासखंड कार्यालय परिसर में सांकेतिक सत्याग्रह आंदोलन के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। सचिवों ने एकजुटता दिखाते हुए लंबित मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान सचिवों ने सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि वे ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने और मूल विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों के कार्य सौंपे जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर 2025 को पूर्व में दिए गए ज्ञापन के बावजूद 15 दिसंबर तक उनकी कोई भी मांग पूरी नहीं की गई।मांगों की अनदेखी से नाराज सचिवों ने विरोध स्वरूप अपने-अपने डीएससी डोंगल समूह स्तर पर जमा कराए और आग्रह किया कि आंदोलन की अवधि तक इन्हें कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखा जाए। साथ ही मांगों के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की गई।सचिवों ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और ठोस निर्णय होने तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि ग्राम पंचायत से जुड़े मूल कार्य प्रभावित नहीं होंगे, जबकि अतिरिक्त कार्यभार के प्रति उनका विरोध बना रहेगा।धरना-प्रदर्शन में पुरुषोत्तम सिंह, शशिकांत, रघुनंदन, अरविंद वर्मा, अशोक कुमार मौर्य, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, शैलेंद्र कुमार, प्रखर राजपूत, उमाशंकर सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया। सचिवों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है और निर्देशों के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india