Explore

Search

January 13, 2026 7:54 am

best news portal development company in india

नगर पालिका कैम्पस में स्थित गांधी पार्क में ग्रामीण एसोसिएशन की बैठक बरिष्ठ पत्रकार

समथर झांसी:-

गुर्जर महेन्द्र नागर की अध्यक्षता में संपन्न हुई,जिसमें बिशेष अतिथि के रूप में मोंठ तहसील उपाध्यक्ष यशपाल सिंह गुर्जर,महामंत्री पवन बुलकिया उपस्थित रहे। बैठक प्रारम्भ होने पर संगठन के नगर अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ध्रुव गुर्जर ने बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद संगठन के नगर महामंत्री पद पर मोहित शर्मा को सर्व सम्मति से चुने जाने पर सभी पत्रकार साथियों ने मोहित शर्मा एवं नगर अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ध्रुव गुर्जर को माला पहनाकर सम्मानित किया। उक्त कार्यक्रम के बाद बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना एवं उसके विस्तार पर चर्चा करना रहा।वरिष्ठ पत्रकार गुर्जर महेंद्र सिंह नागर ने प्रांतीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों से पदाधिकारियों और सदस्यों को अवगत कराया तथा संगठनात्मक मजबूती की आवश्यकता पर जोर दिया।नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ध्रुव गुर्जर ने संगठन की एकजुटता को उसकी असली शक्ति बताया। उन्होंने सभी सदस्यों से एक-दूसरे का सहयोग करने और मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर दिया कि संगठन का प्रत्येक सदस्य संगठन की रीड की हड्डी के समान है किसी भी संकट में संगठन पूरी मजबूती के साथ अपने साथियों के साथ खड़ा रहेगा। उक्त अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अनुपम श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार श्यामशरण उपाध्याय ,संजीव व्यास, लखपत राम पांचाल संजय गुर्जर,आकाश खान मेवाती,सुरेश बाबू पांचाल उपस्थित रहे।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india