Explore

Search

September 6, 2026 6:23 am

best news portal development company in india

सिंधी कॉलोनी में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ, भजन–कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

 

 

मोंठ (झांसी)। आज सिंधी कॉलोनी परिसर स्थित श्री हनुमान मंदिर के सामने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ एवं भजन–कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आस्था की मधुर धारा प्रवाहित होती रही।कार्यक्रम में पंडित अरविंद पटसारिया शास्त्री जी ने विधिविधान से पूजन–अर्चन एवं हवन सम्पन्न कराया। इससे पूर्व प्रातः कालीन बेला में भूमि पूजन किया गया। सुंदरकांड सेवा समिति मोंठ के द्वारा इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड पाठ के साथ श्रीराम नाम का गुणगान किया।इस अवसर पर समिति के रामबाबू मास्टर, राम मोहन श्रीवास्तव (एडवोकेट), लल्ला वर्मा, प्रमोद राजपूत, प्रदीप सविता, रज्जन यादव, रानू सविता, चिंटी झा, श्याम सुंदर मिस्त्री, कुशवाहा,ठा:आकाश परिहार, जितेंद्र मुखरैया सहित सिंधी समाज के अध्यक्ष जवाहरलाल सिंधी, अनिल संतवानी, अविनाश सिंधी, उदल सिंधी, हीरा सिंधी, मोतीलाल सिंधी, नंदलाल सिंधी, किशन गोविंदानी, नंदलाल, डैडी सिंधी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन ने आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता एवं धार्मिक आस्था को और सुदृढ़ किया। झांसी मोठ उत्तर प्रदेश से वरिष्ठ संवाददाता कोमल सिंह परिहार,

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india