Explore

Search

January 13, 2026 7:35 am

best news portal development company in india

मान्यता से लेकर सुरक्षा तक: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने रखी 7 अहम माँगें

 

 

विधायक प्रतिनिधि ने दिया समाधान का भरोसा

 

मऊरानीपुर। शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर मऊरानीपुर तहसील इकाई के पदाधिकारियों ने विधायक मऊरानीपुर डॉ.रश्मि आर्य के प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ को ज्ञापन सौंपा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में आज ग्रापए के दर्जनों पदाधिकारी विधायक आवास पर पहुंचे। जहाँ पर विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश आर्य पप्पू सेठ को सात सूत्रीय मांगो एवं समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने पत्रकारो की बात को सुना और आश्वस्त किया कि उक्त ज्ञापन के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे साथ ही पत्रकार साथियों की विभिन्न मांगो के संबंध में विधानसभा सत्र के समय चर्चा भी की जायेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया जाएगा। ज्ञात हो कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों का प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन है। संगठन का पंजीकरण संख्या 1153/86 है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उ. प्र. की शाखा उत्तर प्रदेश के 18 मंडलों, 75 जनपदों व 551 तहसीलों में गठित होकर सुचारु रूप से कार्य कर रही हैं। अत्यंत कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे इन पत्रकारों को सरकार व संस्थान की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे ये पत्रकार अनेक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। अस्तु इनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए आपसे निम्नलिखित निवेदन है। तहसील स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी पत्र संख्या – 1484/सू0एवं ज0स0 वि0(प्रेस)-36/2004 दिनांक 19-06-2008 को संशोधित करते हुए सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं के मान्यता प्रदान करने हेतु आदेश निर्गत किया जाय। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला स्तरीय स्थाई समिति की नियमित बैठके कराई जाय और मण्डल मुख्यालय पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में और तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थाई समिति का गठन किया जाय और उसमे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाय। ग्रामीण पत्रकारों को स्वास्थ सुविधा से आच्छादित करने के लिए उन्हें आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान की जाय और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाय। प्रदेश स्तर पर गठित पत्रकार मान्यता समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 02 प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाय। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय हेतु दारुलशफा में निःशुल्क भवन उपलब्ध कराया जाए। ग्रामीण पत्रकारों के समस्याओं का अध्ययन व समाधान करने हेतु ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाय। पत्रकारिता के दायित्व का निर्वहन करते समय परिस्थितियों वश होने वाले विवाद के प्रकरण में पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज कराने से पहले किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने का आदेश निर्गत किया जाय। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, तहसील अध्यक्ष कल्यान सिंह चौहान, नेहा श्रीवास, ज्योति सिंह, वरिष्ठ पत्रकार गिरवर सिंह, महेंद्र सिंह सोलंकी, विनोद सोनी, अनुज श्रोत्रिय, पपेन्द्र तिवारी, महेंद्र नायक, संतोष कुमार, अमित कुमार, प्रेमप्रकाश सिंह पुष्पेंद्र कुमार, पंकज श्रीवास, सतेंद्र कुमार, धीरेन्द्र सोनी, मानवेंद्र चौहान, महेंद्र नायक, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी मौजूद रहे।,,,,बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india