Explore

Search

January 13, 2026 7:33 am

best news portal development company in india

केन बेतवा लिंक परियोजना की टीम व ग्रामीणों के साथ जमकर हुई बहस

 

बंगरा.

बंगरा से कटेरा मगरवारा मार्ग की ओर से निकलने वाली कैन बेतवा परियोजना को लेकर बुधबार दोपहर के समय अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच जमकर कहासुनी हुई और लगभग एक घण्टे तक हाइबोल्टेज ड्रामा जैसी स्थिति रही,जिसमें ग्रामीणों ने अधिकारियों पर मनमानीं के कई आरोप जड़ें हैं साथ ही बताया कि बर्षों से चिन्हित जमीन को बार बार बदला जा रहा है और हद तो तब हो गई जब बुधबार को नापजोंख करने के लिए केन बेतवा परियोजना की टीम और सिंचाई बिभाग की टीमें और पुलिस बिभाग की टीमें सड़क किनारे बने मकानों की नाप करने लगीं,तथा कुछ लोगों के घरों में कुछ विभाग के लोग बगैर अनुमति के नापजोंख करने घुस गये जिससे हालात बिगड़ गये और महिलाओं ने जमकर हंगामा काटा। केन बेतवा परियोजना के अधिकारियों ने बंगरा क्षेत्र की चिन्हित जमीन की कई बार नापजोंख की परन्तु बताया गया कि पहले से तय चिन्हित जमीन को बदलने का प्रयास किया जा रहा है,जिस पर ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताते हुये जमकर हंगामा काटा और मनमानीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ लोग बड़ी संख्या में लामबंद हो गये। बड़ी संख्या में महिलाएं ग्रामीण अधिकारियों की मनमानीं के चलते पुलिस की शरण में पहुंचे इनके खिलाफ कई आरोप जड़ते हुये कार्यबाई की मांग की,तथा न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री दरबार में जाने की बात कही। बंगरा में बड़ी संख्या में आरोप लगाते हुए सत्येंद्र सिंह हरकुंवर रामकुंवर भारती सुनील कुमार रिंकी मुन्नालाल भारती ,शांति देवी ने आरोप लगाते हुए एवं पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया की केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित केन बेतवा लिंक परियोजना का सर्वे बंगरा में विगत 2 वर्ष पूर्व पूरा हो चुका है इसके जगह-जगह खंबे और जमीन जन्नत कर ली गई है लेकिन बावजूद इसके कुछ अधिकारी अपनी मनमानी दिखाते हुए लगातार जगह बदलने का कार्य कर रहे हैं ग्रामीणों ने बताया की हद तो तब हो गई जब कुछ महिलाएं घर पर अपना कार्य कर रही थी और तथा कथित कुछ अधिकारी बगैर कारण बताएं जबरन घरों के अंदर घुसकर नाप करने लगे जिस पर महिलाओं ने कड़ा आरोप जताते हुये बताया कि इन अधिकारियों ने दबंगई दिखाते हुए धमकी दी और ग्रामीण महिला शिकायतकर्ताओं ने कई आरोप इन अधिकारियों पर शिकायती पत्र में लिखित रूप से लगाए हैं। बंगरा में केन बेतवा लिंक परियोजना की बार बार जगह जगह की नाप करने वाली टीम ने ग्रामीणों के साथ अपने पद का रौब दिखाते हुए खूब खरी खोटी ग्रामीणों को सुनाई और काफी समय तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा और बगैर किसी समाधान निकाले टीमों को वापस जाना पड़ा। बता दें कि कैन बेतवा परियोजना के जिलेदार जयवीर यादव सिंचाई विभाग की अनामिका पाठक के राधेश्याम सत्यवान अमित गिरी विजय कुमार समेत थाना प्रभारी उल्दन जेपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर जमीन की नपाई करने में बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस प्रशासन मौजूद रहा परंतु महिलाओं ने उच्च अधिकारियों से न्याय की मांग करते हुए जल्द से जल्द मुख्यमंत्री दरबार में समस्या निवारण की बात कही है साथ ही महिलाओं ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लापरवाह अधिकारियों कर्मचारियों के प्रति तुरंत ही सख्त कार्रवाई की मांग उच्च अधिकारियों से की है।,,,,बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india