“”75% जली, बंगरा CHC से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर””
बंगरा झांसी – ग्राम पंचायत पठाकरका में बुधवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। घरेलू विवाद से आहत होकर एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर लिया। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है।
पीड़ित महिला नीलम विश्वकर्मा, पत्नी टंटी विश्वकर्मा, अपने घर में मौजूद थीं। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार नीलम ने घर में रखा डामर तेल अपने ऊपर उड़ेल लिया और खुद को आग लगा ली। देखते ही देखते घर से घना धुआँ निकलने लगा। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकले और आग की लपटें देखकर तुरंत आवाज लगाई। उधर, खेत में काम कर रहे पति टंटी विश्वकर्मा सूचना मिलते ही तेज़ी से घर पहुँचे। गेट बंद होने के कारण उन्होंने गेट तोड़ा और किसी तरह घर में घुसे। उन्होंने आग में झुलस रही पत्नी को बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि महिला लगभग 75 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, घटना से पहले पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। आवेश में आकर महिला ने यह कदम उठाया, फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
,,,,,बंगरा से संवाददाता चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


