Explore

Search

October 23, 2026 8:09 am

best news portal development company in india

वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

 

गुरसरांय(झांसी)- 19 नवंबर बुधवार को कंपोजिट विद्यालय देवरा खुर्द,ब्लॉक गुरसरांय में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नायिका महारानी लक्ष्मीबाई की जन्म जयंती पर सर्वप्रथम गांव में शोभायात्रा निकाली गयी।राष्ट्र भक्ति के गीतों के साथ निकली शोभायात्रा पर लोगों ने फूल बरसाए और भारत मां की झांकी की आरती उतारी।शोभायात्रा उपरांत विद्यालय में नेहा संजीव निरंजन जि.पं.स.,विशेष यादव सब इंस्पेक्टर थाना टोड़ीतेहपुर के मुख्य आतिथ्य एवं अश्वनी कुंतल थाना टोड़ीफतेहपुर,प्रवेश पटेल अध्यापक के विशिष्ट आतिथ्य तथा रणवीर सिंह ग्राम प्रधान देवरा खुर्द की अध्यक्षता में दीपांजलि समारोह आयोजित किया गया।बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई के ऊपर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।बच्चों की प्रस्तुति पर अतिथियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विद्यालय परिवार की ओर से विपिन बिहारी विश्वकर्मा प्र.अ,मनोज कुमार निरंजन (सअ),अमृता दुबे,अनुपम दुबे,मांडवी देवी,कुमकुम परिहार उपस्थित रहे।अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india