Explore

Search

November 19, 2025 12:06 pm

best news portal development company in india

बी० के० बेगाना एण्ड पार्टी झाँसी द्वारा ग्राम चकारा में हुआ नुक्कड नाटक का आयोजन

 

*थानाध्यक्ष सरिता मिश्रा के सौजन्य से हुआ कार्यक्रम*

*दी गई विभिन्न आपराधिक मामलों की जानकारी*

मऊरानीपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम चकारा में बी० के० बेगाना एण्ड पार्टी झाँसी द्वारा नुक्कड नाटक का आयोजन थाना- घाट लहचूरा के सौजन्य से किया गया।

इस नुक्कड नाटक के द्वारा पार्टी के कलाकार पार्टी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा, पार्टी संचालक गोकुल कुशवाहा, वीरेन्द्र भदौरिया, पंकज, सुमन शर्मा, द्वोपदी और गायक एवं ढ़ोलक वादक लखनलाल बेगाना ने लोगों को थानाध्यक्ष सरिता मिश्रा की देख-रेख और उपस्थिति में लोगों को 01 जुलाई 2024 से लागू नये कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान 2.0 एवं जनपद झाँसी पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा-निर्देश के क्रम में थानाध्यक्ष सरिता मिश्रा के सौजन्य से भारत के तीनों कानूनों पर प्रकाश डाला गया। इस नुक्कड नाटक में भारत के तीनों कानूनों भारतीय न्याय संहिता- 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा अधिनियम- 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम- 2023 के तहत जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस, महिला सम्बन्धी अपराधों एवं नवीन धाराओं के सम्बन्ध में चकारा वासियों को चौपाल लगाकर विभिन्न प्रकार की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद थानाध्यक्ष सरिता मिश्रा ने लोगों को बताया कि 01 जुलाई 2024 से जो नये कानून बने या उनमें जो बदलाव किया गया या जो चीजें हट गयी हैं, उनके बारे में बताया जा रहा है। हमारा कानून दण्ड पर नहीं न्याय पर विश्वास करता है। लोगों को सही न्याय मिले। वह कहीं से भी एफआईआर सीधे या ई-एफआईआर के जरिए फोन से कर सकता है। पहले लोग तारीख पर तारीख करते थे, पर न्याय नहीं मिलता था। अब नये बदले कानून के तहत त्वरित न्याय की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को न्याय के लिए लम्बा इन्तजार न करना पड़े। बदलते समय के साथ यह बहुत जरुरी था और सभी लोगों को गाँव-गाँव जाकर हम इसकी लगातार जानकारी दे रहे हैं तथा लोगों को विशेषकर महिलाओं और बच्चियों को निरन्तर जागरूक कर रहे हैं।

चकारा में हुए इस नुक्कड नाटक कार्यक्रम में गैंगरेप, झूठे बादे या पहिचान छिपाकर यौन-सम्बन्ध बनाना, महिला अपराध, आतंकवाद की व्यवस्था, मृत्युदंड को समाप्त कर आजीवन कारावास में बदलना और इसे सात साल के लिए करना, दुर्घटनाग्रस्त जगह पर तुरन्त पहुँचना और उसकी जबावदही जैसे गम्भीर मामलों की, वहाँ उपस्थित सभी लोगों को जानकारी दी गई।

इस अवसर पर चौपाल में अनेक जनप्रतिनिधि, सम्भ्रान्त नागरिक, महिलाएँ, पुरुष और बुजुर्ग और बच्चे उपस्थित रहे। लहचूरा थानाध्यक्ष श्रीमती सरिता मिश्रा के अलावा वहाँ उपस्थित पुलिस स्टाफ में उपनिरीक्षक श्री विजय शंकर शुक्ला, उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, उपनिरीक्षक श्री कैलाशचन्द्र सिंह, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, रखेन्द्र सिंह, महिला आरक्षी राधा, रोशनी एवं आरती रहीं। अन्त में सभी लोगों ने इतनी अच्छी और उपयोगी जानकारी देने के लिए सभी का तालियों से अभिनन्दन किया। अन्त में चकारा ग्राम प्रधान अखिलेश जी ने सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india