पत्रकारों ने माला पहनाकर, तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया भव्य स्वागत
सर्वसम्मति से हुआ चयन, संगठन में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल
बंगरा (झांसी): ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन झांसी की बंगरा इकाई में शुक्रवार को हुई एक विशेष बैठक में सर्वसम्मति से युवा पत्रकार अरविंद सिंह दांगी को बंगरा ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस निर्णय के साथ ही पूरे क्षेत्र के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई।
बैठक में दो दर्जन से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया, जिनमें संरक्षक गिरवर सिंह, जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपूत, तहसील अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान, एवं ग्रामीण पत्रिका संगठन के वरिष्ठ सदस्य भास्कर बबेले विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी पत्रकारों ने एक स्वर में अरविंद सिंह दांगी के नाम का समर्थन किया और उन्हें संगठन की एकजुटता व नेतृत्व के लिए सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार बताया।
चयन के बाद हुआ जोरदार स्वागत
अरविंद सिंह दांगी के चयन की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल बन गया। पत्रकारों ने नवचयनित अध्यक्ष को फूल-मालाओं से लाद दिया, तिलक लगाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर पत्रकारों ने एक-दूसरे को भी मिठाई खिलाई और संगठन की एकता का परिचय दिया। पूरे परिसर में “ग्रामीण पत्रकार एकता ज़िंदाबाद” के नारे गूंज उठे।
अरविंद सिंह दांगी बोले – पत्रकार समाज की सच्ची आवाज हैं
अपने संबोधन में अरविंद सिंह दांगी ने कहा कि वे संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा — “ग्रामीण पत्रकार समाज की सच्ची आवाज हैं। मैं संगठन की मजबूती, पत्रकारों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”
वरिष्ठों ने दी बधाई और शुभकामनाएं
संरक्षक गिरवर सिंह और जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपूत और वरिष्ठ सदस्य भास्कर बबेले सहित अन्य पत्रकारों ने अरविंद सिंह दांगी को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई दिशा और गति प्राप्त करेगा। बैठक के अंत में संगठन की एकजुटता और निष्पक्ष पत्रकारिता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित रहे:
जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह राजपूत, संरक्षक गिरवर सिंह, वरिष्ठ सदस्य भास्कर बबेले ,तहसील अध्यक्ष मऊरानीपुर कल्याण सिंह चौहान वरिष्ठ पत्रकार अनुज श्रुतिय,पवन कुमार , स्वस्ति कुमार घोष,अर्चना श्रीवास,ब्रजेश प्रजापति,धीरेंद्र सोनी,चंदन कुशवाहा,वीरेंद्र सिंह,मानवेंद्र सिंह चौहान,सतेंद्र सागर,पुष्पेंद्र श्रीवास,राजू दीक्षित,विनय नापित ,मनोज पांचाल,सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।
— संवाददाता, बंगरा से चंदन सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट


