Explore

Search

January 13, 2026 7:41 am

best news portal development company in india

गुरसरांय पुलिस ने तीन शातिर चोरों छह मोटरसाइकिल और हथियार सहित दबोचा

 

 

गुरसरांय(झांसी)- थाना पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिलें, नकदी और हथियार बरामद किए हैं। यह कार्रवाई शनिवार दोपहर गुरसराय-मऊरानीपुर रोड पर हुई।थानाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एफएक्स फैक्ट्री के सामने कच्चे रास्ते पर झाड़ियों की आड़ में तीन चोर छह मोटरसाइकिलों को बेचने की फिराक में छिपे हैं। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही चोरों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंचल अहिरवार (28 वर्ष), निवासी गांधीनगर, गुरसराय; सुधीर उर्फ सुनील विश्वकर्मा (40 वर्ष), निवासी अटरियन, जालौन; और गनेश कुशवाहा (26 वर्ष), निवासी इसकिल, एरच, झांसी के रूप में हुई है।पुलिस ने इनके पास से छह चोरी की मोटरसाइकिलें, 1450 रुपये नकद, एक देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

 

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक ब्रजेश भार्गव, उपनिरीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी, कॉन्स्टेबल कृष्ण मुरारी, मंजेश, चालक आशीष दुबेदी और होमगार्ड बालादीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Nitya Express
Author: Nitya Express

Advertisement
best news portal development company in india
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india